आजकल देशभर में "छठवीं आर्थिक गणना" (2 0 12 -2 0 13 ) चल रही है ! "जनगणना" के दो वर्ष बाद यह गणना कार्य आया है ! जिसका आधार 2 0 1 0 की जनगणना को ही बनाया गया है ! जिन्होंने 2 0 11 में जनगणना कार्य किया हुआ था उनके लिए तो आर्थिक गणना कोई ज्यादा कठिन काम नहीं है, मगर जो बिलकुल ही नए हैं उनके लिए काफी मुश्किलें आ रही हैं! मैंने अपने थोड़े से अनुभव से उन सभी की कठिनाई अपने इस लेख के माध्यम से दूर करने की सोची है, इसमें मैं कितना सफल या असफल हूँ ये तो आप सभी अपनी टिपण्णी से ही बता सकते हैं ! मेरा भरकस प्रयास है कि मैं आर्थिक गणना के ज्यादा से ज्यादा प्रगणक तक अपनी बात पंहुचा कर जितना हो सके उनकी मदद कर सकू, लेकिन ये भी हो सकता है कि मेरी भी जानकारी पूरी न हो. इसलिए आप सभी को मैं ये सलाह जरुर देना चाहूँगा कि आप मेरे इस लेख के साथ ही आपको दी गयी आर्थिक गणना मार्गदर्शिका नाम की नीले रंग की पुस्तक को ध्यान से अवश्य पढ़ ले, और मेरी तरफ से कोई बात रह गयी हो या गलती हुयी हो तो आप मुझे जरुर बताएं !
अगर आप प्रगणक हैं तो आपको तीन ब्लॉक (गणना खंड) दिए गए होंगे ! सबसे पहले आपको जो सभी फार्म (अनुसूची ) दिए गए हैं उन्हें सीरियल से क्रमानुसार बढ़ते क्रम में लगा लें ! क्योंकि फार्म 6 A (मकान एवं उद्यम अनुसूची 6 A यानी हरे वाले फार्म ) उलटे क्रम में रखे हुए मिलते हैं इसके लिए सभी 6 Aफार्म को उनकी साइड "A" से व्यवस्थित करके एक जगह रख लें ! ध्यान रहे कि इन शीटों (फार्म ) को मोड़ें नहीं , फटने न दें, इनका सार (डाटा ) कंप्यूटर में स्कैन होकर जायेगा यानी एक तरह से फोटोकॉपी होकर आपके भरे हुए फार्म सरकार तक पहुचेंगे, और गर फार्म मुड़े-तुड़े , फटे हुए या ओवर राइटिंग में, खराब राइटिंग में भरे हुए हो, या उनमे भरी हुयी संख्या, नंबर या अंक फार्म 6 A में नीचे दिए गए नंबरों की तरह न हुए तो हो सकता है कि आपका काम बढ़ जाये क्योंकि प्रगणक जल्दबाजी में फार्म जल्दी भरने के चक्कर में घसीटा राइटिंग में लिख देते हैं और उसे कोई और पढ़ ही नहीं सकता ऐसे में कंप्यूटर वो फार्म क्या पढ़ेगा? फिर यही जल्दबाजी बाद में उनपर भारी पड़ती है और सारा का सारा काम फिर से दोबारा करना पड़ता है साथ ही जल्दबाजी के चक्कर में बीच के मकान / दूकान या उद्यम छूट भी जाते हैं या उनका क्रम गलत हो जाता है, इसलिए इसे विशेष सावधानी से अपने उस ब्लॉक का सर्वे पूरा हो जाने के बाद ही भरें तो अच्छा रहेगा ! सभी 6 A फार्म को एक जगह रखने के बाद सबसे ऊपर वाले फार्म को "A " वाली साइड ऊपर की तरफ करके अलग नीचे रखते जाएँ , फिर दुसरे फार्म को इसी तरह तीसरे और अन्य सभी को, ऐसे में सारे फार्म क्रमानुसार हो जायेंगे और जब आप 6 A फार्म भरना शुरू करेंगे तो फार्म का सीरियल नहीं बिगड़ेगा, आपको फार्म का सीरियल नंबर फार्म में सबसे ऊपर बायीं तरफ बार कोड के साथ दिख जायेगा, अगर पहले से सही क्रम से आपको फार्म मिले हैं तो ऐसा करने की जरुरत नहीं है. फार्म भरने में सबसे पहले तीनो दिए गए ब्लाक में से पहले वाले ब्लाक का काम सर्वे करने के बाद भरेंगे ! और हर फार्म को भरने में साइड A को पहले भरेंगे उसके बाद साइड B फिर पूरा पेज भर जाने के बाद उसके आगे के सीरियल नंबर वाला फार्म लेकर फिर से A साइड से भरना शुरू करेंगे ! प्रत्येक 6 A फार्म में एक साइड में कुल 8 लाइन हैं A और B साइड में कुल 1 6 आवास/ उद्यम/ दुकान की इंट्री हो सकती है ! साथ ही प्रत्येक पेज में ऊपर की तरफ पेज नंबर भी दोहरी संख्या में डालते रहेंगे जैसे - 0 1 , 0 2 आदि ! पहले A साइड में 6 A फार्म में 1 से 8 तक का "जनगणना मकान/ संरचना क्रमांक" आ जायेगा तो उसी फार्म में पीछे की तरफ साइड B में 9 से 1 6 तक की इंट्री आ जाएगी ! जनगणना करने में एक घर में कितने चूल्हे जलते हैं इस आधार पर परिवारों की गणना की गयी थी ऐसे में यदि एक घर में पिता के साथ दो पुत्र हों और तीनों अलग-अलग कमरे में उसी घर में रहते हों, उस घर में तीन चूल्हे जलते हों तो ऐसे में यदि वो उस ब्लाक का पहला मकान हो तो उसे जनगणना मकान क्रमांक- 1 देकर उस मकान को तीन हिस्सों में दिखा कर तीन मुखिया दिखाए गए थे, जैसे पिता के लिए मकान क्रम-1(1) दिया गया, और दोनों पुत्रों के लिए 1(2 ) एवं 1(3) ! और जब एक ब्लाक का 6 A फार्म भरने का पूरा काम समाप्त हो जाये तो दुसरे ब्लाक का काम शुरू करते समय नए 6 A फार्म को फिर से A साइड से शुरू करना होगा !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें