एक और बात जरुरी ध्यान में बताने योग्य आई कि प्रगणक "H L" (हाउस लिस्ट/ बुकलेट/ जनगणना मकान सार की फोटोकॉपी पुस्तिका ) में दिए किसी भी मकान को हटा नहीं सकता ! आप नए परिवार / दुकान की एंट्री तो उसे बढ़ाके कर सकते हैं लेकिन किसी परिवार द्वारा मकान / दुकान खाली करने, मकान / दुकान ध्वस्त होने पर उसे "खाली" या "रिक्त" लिखकर जरुर दर्शायें ! कुछ प्रगणक ये सोचकर "खाली, रिक्त, जीर्ण शीर्ण या पशुशेड" को अपनी बुद्धि से हटा देते हैं क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि जिस मकान में कोई रहता ही नहीं उसकी गणना करने से सरकार और उनको क्या लाभ? तो ऐसा आलस करने वालों को दोबारा एक ही काम कई बार करना पड़ जाता है जिसे आप कदापि न दोहरायें ! दूसरी बड़ी गलती ये हो जाती है कि "H L" वाली बुकलेट का पहला क्रमांक जो की क्रम संख्या का है उसे प्रगणक "फार्म 6 A "(जनगणना मकान / संरचना क्रमांक) में "जनगणना मकान / संरचना क्रमांक" में भर देते हैं जबकि "H L" बुकलेट के चौथे कॉलम में जनगणना मकान क्रमांक दिया गया है ! इसी जनगणना मकान क्रमांक को आधार मानकर ही आप पूरा सर्वे कार्य करें और गलती करने से बचें !
यदि उस ब्लाक में सर्वे के समय आपको कोई नया परिवार / दुकान /मकान / उद्यम मिलता है तो आप उसे जिस मकान के बाद वो नया मकान आया है उसके बाद जरुर दिखाएँ, ऐसे में आप उसे "कोष्ठक ( )" में बाँट कर लिखें ! मान लीजिये रामप्रकाश का जनगणना मकान क्रमांक 16 है और उसके बाद मकान नंबर 17 पर हीरालाल का मकान है!
रामप्रकाश के घर में अब कोई नया किरायेदार आ गया हो या कोई नया मकान बन गया हो या किसी अन्य वजह से संजय सिंह का परिवार आकर बस गया हो तो आप उसे रामप्रकाश और हीरालाल के बीच में दर्शायें और इसके लिए रामप्रकाश के मकान का नंबर ही उसे दो भागों में बांटकर देंगे ! ऐसे में रामप्रकाश का मकान नंबर 16 (1) करके संजय को 16 (2) में शामिल कर लेंगे ! यदि एक से ज्यादा परिवार किन्ही दो मकानों के बीच में आ गया हो तो उसे ..(1), ..(2), ..(3), ..(4) ..... इस तरह उनकी कुल संख्याओं में बांटकर उनके घरों के क्रमानुसार शामिल कर लेंगे, सर्वे में कोई दुकान /मकान / उद्यम को आप छोड़े नहीं, चाहे वो खाली ही क्यूँ न हो क्योंकि अगर आपके काम को अगर जांच टीम में जांचा और उसमे ऐसी गलती पाई गयी तो आपका किया हुआ पूरा काम बेकार हो सकता है अतः आप गंभीरता से इसे राष्ट्र की सेवा समझकर, अपना खुद का काम समझकर करें तभी इसे करने में मज़ा भी आएगा और ये सरल भी महसूस होगा ! जरुरी नहीं कि मैं अपने इस लेख में आपकी सारी समस्याओं / सवालों का हल दे सकूँ ! इसके लिए आप गणना कार्य में सहायता हेतु मिली नीले रंग की आर्थिक गणना "मार्गदर्शिका" को ध्यानपूर्वक जरुर पढ़ें उसमे आपके सारे सवालों के जवाब मिल सकते हैं, फिर भी समझ में न आये तो आप अपने सुपरवाइजर की सहायता ले सकते हैं, यदि वे इनकार करें या असमर्थता जताएं तो उनसे ऊपर के अधिकारी से पूछें लेकिन किसी भी दशा में गलत गणना न करें ! और कोशिश करें कि पहला 6 A फार्म पेन्सिल से हलके में अच्छी राइटिंग में पूरी तरह से भर कर अपने सुपरवाइजर को या जांच अधिकारी को दिखाएँ, गलती होने पर उसे सुधारें और यदि सही भरा हुआ हो तो आगे का काम पेन से फाइनल लिख कर पूरा करते जाएँ ! लेकिन यदि पहले फार्म में पूरे 16 मकान खाली या केवल आवासीय हो तो उसे दिखने का उतना महत्त्व न रहेगा क्योंकि "आर्थिक गणना " मुख्य रूप से उद्यम (दुकान , व्यापार , उद्यम ) की गणना के लिए है, लोगों के परिवार तो पहले ही जनगणना में गिने जा चुके हैं, इसलिए अगर पहले 6 A फार्म में कोई उद्यम न हो तो आप 6 A फार्म की दोनों तरफ की एक फोटोकॉपी करवाके उस फोटोकॉपी पर अपने ब्लाक (गणना खंड) की 10 -1 5 अलग-अलग तरह के दुकानों / उद्यमों को भरकर जांच करवा लें की वो सही भरे गए हैं या नहीं ! आप इसके लिए परिवार वाले आवासीय मकान के साथ बने कुछ दूकान / उद्यम (आवास सह व्यवसाय ), केवल दूकान/ उद्योग/ व्यापर वाले कुछ मकान,
फेरी वाले कुछ व्यापार / उद्यम (इसमें 6A फार्म के कॉलम 7 में फेरी वाले व्यापारी आयेंगे जिसमे व्यक्ति घर के बहार जाकर बिना किसी निश्चित ढाँचे के दूकान/ मकान के बिना घूमकर या एक ही जगह रहकर अपना व्यापर करता है उनके व्यापार शामिल किये जायेंगे, इसमें सब्जी वाले , ठेला वाले , बिना क्लीनिक वाले जानवरों के डॉक्टर जो गाँव-गाँव घूमकर अपना काम करते हैं इस तरह के लोगों के उद्यम की गणना करनी है ) आप इस तरह के कुछ उद्यमों का विवरण भरकर उदाहरण के रूप में अपने सुपरवाइजर को दिखा सकते हैं ! साथ ही अपने सुपरवाइजर से स्पष्ट रूप में पूछ लें कि यदि उन्हें गणना की पूरी जानकारी हो तभी वो आपका कार्य जांचे अन्यथा किसी जानकार से आप अपना काम जांच करवा सकते हैं! अगर सुपरवाइजर को गणना की अधिक जानकारी न हो तो वो साफ़-2 अपने प्रगणक को कह सकता है कि इसे मार्गदर्शिका से देखकर या अपने ऊपर के किसी सक्षम अधिकारी से पता कर के बता दूंगा, जिस चीज़ की जानकारी न हो उसे प्रगणक पर "मुझे पूरा पता है " ये कहकर उसकी गणना गलत करने से बचना चाहिए !

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें